फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: माल रोड पर पर्यटकों के लिए मुसीबत बनीं टूटी नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनालियों के ऊपर से कहीं लोहे का जाल गायब तो कहीं क्षतिग्रस्त, चोटिल हो रहे लोगI
विज्ञापन




माल रोड पर नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। नालियों के ऊपर लगाए गए लोहे के जाल कहीं गायब हैं तो कहीं टूटे हैं। इससे पर्यटकों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत के बाद भी लोनिवि क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने के लिए गंभीर नहीं है।



माल रोड पर पर्यटकों की सबसे अधिक चहल-पहल रहती है। सड़क किनारे बनी नालियां कई जगहों पर टूटीं हैं। कई जगहों पर लोहे के जाल गायब हैं। नाली टूटने से पानी सड़क पर बहता है। जाल टूटने और गायब होने से आवाजाही करने वाले उनमें गिरने से चोटिल हो रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने बताया माल रोड का सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही की गई। मनमाने तरीके से बनाई नालियां अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बारिश में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। कहा कि कुछ दिन पूर्व नगर पालिका सभागार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी नालियों का मुद्दा उठा। अधिकारियों ने नालियों को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया। वहीं, लोनिवि के सहायक अभियंता राजेन्द्र पाल ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक कराया जाएगा। टूटे लोहे के जाल ठीक कराए जाएंगे, जहां जाल गायब हैं वहां नए लगाए जाएंगे। मोतीलाल नेहरू मार्ग का प्रस्ताव भी बनाया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें