फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेशक सम्मेलन संपन्न पर स्मार्ट सड़कों का कार्य नहीं हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचकराता रोड, हरिद्वार रोड, राजपुर रोड व ईसी रोड अभी तक तक नहीं हुआ पूरा काम
विज्ञापन

I

Iकईं बार बढ़ चुकी है डेडलाइन, लेकिन पूरा नहीं हो पाया है स्मार्ट के सड़कों का कामI

इन्वेस्टर समिट भी निपट गया है, लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट सड़कों का काम नहीं निपट पाया है। अभी भी स्मार्ट बनने वाली चारों सड़कों का काम अधूरा पड़ा हुआ है। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव से लेकर तमाम आला अधिकारी लगातार स्मार्ट सड़कों को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत दून के चार सड़कों ईसी रोड, चकराता रोड घंटाघर से किशन नगर चौक, हरिद्वार रोड और राजपुर रोड को स्मार्ट बनाया जा रहा है। तीन साल से इसकी इन सड़कों पर कार्य चल रहा है। इसके लिए लोनिवि के अधीन सरकार ने परियोजना कार्यान्वयन इकाई का भी गठन किया है। जिससे कि सड़कों का काम तेजी से पूरा हो सके। लेकिन इसके बाद भी इन सड़कों का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। सरकार ने निवेशक सम्मेलन से पहले सभी सड़कों पर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




कार्यदायी संस्था ने भी हर हाल में सम्मेलन से पहले कार्य करने का दावा किया था। निवेशक सम्मेलन को देखते हुए आनन-फानन में स्मार्ट सिटी की ओर से गड्ढों को दबा दिया लेकिन जैसे ही सम्मेलन निपटा तो फिर से इन सड़कों पर खोदाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


Iस्मार्ट सड़कों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कार्य छूटे हुए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। अन्य विभागों की ओर से देरी हो रही है। लेकिन अब जल्द ही सड़कों को अंतिम रूप दिया जाएगा। -प्रवीण कुश, अधिशासी अभियंता, लोनिवि परियोजना इकाईI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें