फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोहित गुप्त ने अध्यक्ष, अमित अग्रवाल ने सचिव का कार्यभार किया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी दून विकास विकासनगर का अधिष्ठापन समारोह आयोजित
विज्ञापन




रोटरी दून विकास विकासनगर का वर्ष 2023-24 का अधिष्ठापन समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजीव राणा ने नव नियुक्त अध्यक्ष रोहित गुप्ता को कॉलर व चार्टर प्रदान कर कार्यभार सौंपा। पूर्व सचिव राजेश अग्रवाल ने अमित अग्रवाल को लेपल पिन लगाकर कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन




विकासनगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में संजीव राणा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उनके उनके कार्यकाल में क्लब ने मंडल स्तर पर 10 पुरस्कार जीते। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने आगामी वर्ष में क्लब के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। मंडलाध्यक्ष अरुण मोंगिया ने उत्कृष्ठ कार्य के लिए चौकी प्रभारी डाकपत्थर प्रभजोत सिंह, रिंकू कन्नोजिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उप मंडलाध्यक्ष सुरेश रावत ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, दीपक मित्तल, डाॅ. विकास जैन, तरुण अरोड़ा, राजीव चावला, अजय अरोड़ा, मंजीत सलूजा, आशीष गुप्ता, अजय धमीजा, नितेश अरोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें