फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुसीबतों का खुला नाला, कोई नहीं देखने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैंट गढ़ी में कैंट बोर्ड की ओर से बनाए गया अधूरा नाला बना परेशानी का सबब
विज्ञापन

I

I- निकासी न होने के कारण गढ़ी चौक पर सड़क पर भर रहा गंदा पानीI





कैंट गढ़ी में कैंट बोर्ड की ओर से बनाए गया अधूरा नाला मुसीबत बना हुआ है। नाले की निकासी न होने के कारण गंदा पानी गढ़ी चौक पर जमा हो रहा है। इस कारण लोगों और आसपास के दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना है।

दरअसल, कैंट बोर्ड की ओर से कुछ समय पहले गढ़ी में घराट से लेकर गढ़ी चौक तक करीब 35 लाख रुपये से नाले का निर्माण किया। लेकिन चौक पर नाले को बंद कर दिया। इसकी निकासी सड़क के दूसरी और नाले में की जानी थी। लेकिन कैंट बोर्ड की ओर से नाला वहीं तक बनाया। इससे कारण नाले का पूरा पानी गढ़ी चौक पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मोटे ने बताया कि यहां दिनभर सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कई बार इस संबंध में स्थानीय दुकानदार कैंट बोर्ड से शिकायत कर चुके हैं। लोगों ने जल्द नाले की निकासी नहीं होने पर कैंट बोर्ड ऑफिस में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध में कैंट बोर्ड सीईओ अभिनव कुमार ने कहा कि जल्द ही नाले की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें