फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 10 दिन में टूटे नए ह्यूम पाइप, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोक निर्माण विभाग पर घटिया पाइप लगाने का आरोपI
विज्ञापन


तेलपुर मार्ग पर 10 दिन पहले सिंचाई गूल में लगाए ह्यूम पाइप टूट गए हैं। पाइप टूटने से सिंचाई गूल का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर घटिया पाइप लगाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय निवासी अभिषेक, दीपक, बिजेंद्र, विशाल, अनुज, महावीर, सन्नी आदि बताया कि तेलपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई गूल में ह्यूम पाइप लगाए थे। लेकिन पाइप 10 दिन में ही टूट गए। बताया कि पाइप टूटने से पानी सड़क पर बह रहा है। बताया कि सड़क पहले से जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर सिंचाई गूल के पानी से जलभराव के बाद कीचड़ बन गया है। इससे दोपहिया वाहनों के फिसलने से लोगों के घायल होने की आशंका बनी हुई है। लोगों को भी आवागमन में दिक्कत आ रही है। बताया कि स्थानीय लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं लोनिवि की जेई मीनाक्षी ने बताया कि पाइप क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बताया कि दो दिनों में नया पाइप लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें