फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में कम नहीं हो रही गर्मी की तपिश, झुलसा रही गर्म हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअभी तीन दिनों तक दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमानI
विज्ञापन




देहरादून में गर्मी की तपिश कम नहीं हो रही है। हर रोज गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में 12 जून को इतना तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक दून में गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें