फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चालक की तबीयत बिगड़ी, नाले में गिरी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में अचाकन चालक की तबीयत खराब हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में बस में सवार एक सवारी और चालक को चोट आई हैं।
विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा बुधवार तड़के करीब 4.45 बजे हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक यूपी रोडवेज की बस चंद्रबनी चौक के पास नाले में गिर गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बस चालक राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इससे उसका बस से नियंत्रण हट गया। बस में करीब 20 सवारियां थीं। इनमें से महेंद्र नाम के व्यक्ति को चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें