देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को लोकभवन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को राज्य में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर सुरक्षा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त डीजीपी ने पुलिस प्रशिक्षण के सुदृढ़ीकरण, एसडीआरएफ की क्षमता वृद्धि, आपदा प्रबंधन, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं जन-सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों की भी जानकारी दी गई। राज्यपाल ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने और आगामी कुंभ एवं अन्य बड़े आयोजनों के दृष्टिगत सुदृढ़ पुलिस प्रबंध बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया। ब्यूरो