फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यपाल ने दी विजयदशमी की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर जीवन में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा सामाजिक एकता एवं समरसता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें