फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव को सरकार ने बना दिया मजाक : शम्मी प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहकारिता चुनाव की चल रही प्रक्रिया को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी होने पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। कहा कि सरकार ने पहले मनमर्जी से चुनाव का एक चरण पूरा किया लेकिन न्यायालय के दखल से चुनाव प्रक्रिया को रोकना पड़ा। इसके बाद दोबारा से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन सरकार ने मतदाता सूचियों को बदलने का खेल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनावों में उपयोग में लाई जाने वाली मतदाता सूचियों में कभी मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है तो कभी घटाई जा रही है। कहा कि नियमावली बदलकर सरकार ने प्रदेशभर में 90 प्रतिशत अपने प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित करा लिए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस्तीफे की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें