फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल गई छात्रा घर वापस नहीं लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस नहीं लौटी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को एक महिला कोतवाली आईं। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी। स्कूल का समय समाप्त होने के बाद वह घर नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। अज्ञात के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें