अग्रवाल समाज देहरादून की आम सभा रविवार को अग्रवाल धर्मशाला गांधी रोड देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में होली पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ अन्य कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल व महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने बताया कि आगामी 16 मार्च 2024 को अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में होली मिलन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद समाज की बैठक में अग्रवाल समाज ने एक बार फिर समस्त राजनीतिक पार्टियों से अग्रवाल समाज की भागीदारी की मांग की है।
समाज के लोगों ने कहा कि प्रिंस चौक के स्थान पर अभी भी महाराजा अग्रसेन के नाम की पटिका नहीं लगाई गई है, जबकि समाज द्वारा ज्ञापन देकर और सक्षम अधिकारी से मिलकर उक्त नेम प्लेट को बदलने की मांग की गई थी। बैठक के दौरान अग्रवाल समाज देहरादून रचनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला में एक अग्रवाल समाज के नाम से हेल्पलाइन का गठन करने की घोषणा की गई। इसमें विशेष रूप से युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य जो अग्र बंधु बुजुर्ग हैं और उनके बच्चे बाहर हैं की मदद के लिए है।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में निर्मल गोयल को बनाने की घोषणा की गई। कहा, चुनाव से पूर्व अग्रवाल समाज एक सम्मेलन करेगा जिसमें सभी को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। इसमें अपने समाज से जुड़े तमाम जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर उनसे विचार आमंत्रित किए जाएंगे। बैठक में कमलेश अग्रवाल, रितु गोयल, अनामिका जिंदल, निर्मल गोयल, विजय रानी, आभा, मोनिका, रीना सिंघल सतीश कंसल, विपिन नागलिया, अनिल गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, रोहित गुप्ता, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।