फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम के बटन दबाते ही धू-धू कर जल उठा 131 फीट का रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरेड ग्राउंड, पटेलनगर, प्रेमनगर, लक्ष्मण चौक सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ रावण दहनI
विज्ञापन




राजधानी दून में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेड ग्राउंड में शहर के सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण के पुतले का दहन मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। दशहरा महोत्सव पर लोगों ने मेले में खूब लुत्फ उठाया।



परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव पर 131 फीट के रावण के पुतले का 12 चरणों मे दहन किया गया। यहां भगवान राम के पात्र ने बाण चलाया। इसके बाद सीएम धामी ने बटन दबाकर पुतला दहन की शुरुआत की। इसके बाद 131 फीट के कद के रावण के पुतले का दहन हो गया। इससे पहले यहां कुम्भकर्ण, मेघनाथ और लंका दहन किया गया। बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे।
विज्ञापन




इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, पटेलनगर के शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसमें गायकों ने सुंदर भजनों से सभी का मन मोहा। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।





Iदेश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है : सीएमI

परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें समाज में बुराई को दूर करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है। कहा, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पहले रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे... के नारे लगते थे, आज वो सभी नारे सार्थक हो रहे हैं। कहा, पहले त्योहारों पर अलर्ट जारी हो जाता था, लेकिन आज त्योहार को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। कहा, उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोख नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी आदि मौजूद रहे।





Iदशहरा उत्सव में उमड़ी भीड़I



रावण दहन के समय दशहरा मेले में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस दौरान प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।





Iजयकारों से गूंजा दूनI

दशहरा उत्सव में रावण दहन होते ही लोगों में उत्साह आ गया। मेले में शामिल भीड़ ने जय श्रीराम के जमकर जयकारे लगाए। शहर में विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्सव में माहौल भक्तिमय रहा। सभी जगह पर जयकारों से दून गूंज उठा।
विज्ञापन






Iसेल्फी लेने का रहा क्रेजI



रावण दहन के समय सेल्फी लेने का जमकर क्रेज रहा। लोगों ने रावण के पुतले के साथ ही बनी लंका के साथ जमकर सेल्फी ली। इसके बाद सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें