फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह से पूरे नहीं हो पा रहे थे खर्चें, तो चुरा ली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन से खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे थे, तो युवक ने बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावेद खान निवासी कालसी की बाइक बीती एक सितंबर को एक कंपनी के बाहर से चोरी हो गई थी। खुलासे के लिए एसआई रतन सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आने जाने वाले संदिग्ध रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूर्व में प्रकाश में आए वाहन चोरों का सत्यापन किया गया। आकस्मिक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बीते शुक्रवार की रात्रि आरोपी प्रेमपाल निवासी ग्राम मरैना थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी अकबर कॉलोनी सेलाकुई को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सेलाकुई प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी के अनुसार उसकी तनख्वाह कम थी। जिससे उसके खर्चे पूरे नहीं हो रहे थे। इस कारण आरोपी ने कंपनी के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। आरोपी बाइक को बेचने पांवटा हिमाचल प्रदेश जा रहा था। इस दौरान उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें