फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिसाईक्लर मशीन से 49 लाख चोरी करने पर सात लोगों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

Iएटीएम व रिसाईक्लर में पैसा डालने वाले कंपनी के कर्मचारियों पर लगाया आरोप
I

Iसीएमएस इंफोसिस सिस्टम के शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमाI

जिन कर्मचारियों को कंपनी ने एटीएम व कैश डिपॉजिट मशीन (रिसाईक्लर) में पैसा जमा करने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने ने ही रिसाईक्लर मशीन से 49 लाख से अधिक रुपये चोरी कर हड़प लिए। सीएमएस इंफोसिस सिस्टम कंपनी के शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विभिन्न बैंकों के एटीएम व रिसाईक्लर में पैसा निकालने व जमा करने वाली कंपनी के शाखा प्रबंधक सुधाकर ढौंढियाल ने तहरीर दी है। बताया कि रूट दो के अंतर्गत आने वाले एटीएम, रिसाईक्लर में पैसा जमा करने व निकालने की जिम्मेदारी परवीन मौर्य निवासी ग्राम भेदपुर, थाना भदोखर रायबरेली, शिवम निवासी ग्राम जनसेरा सनई, रायबरेली, गौरव कुमार निवासी ग्राम देल पोस्ट ऑफिस धेल चौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, रिषभ कनौजिया निवासी बी-ब्लाक नेहरू कॉलोनी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी मित्रता मनोज यादव निवासी सीओडी कॉलोनी कानपुर नगर, अंकित यादव निवासी पूरेधनऊ रायबरेली व अजय प्रताप सिंह निवासी पुरेबेसन मजरे रायबरेली से थी। आरोप है कि सभी ने गिरोह बनाकर दो अगस्त 2023, 16 अगस्त 2023, 14 सितंबर 2023, चार अक्तूबर 2023 एवं 23 अक्तूबर 2023 को 49 लाख 88 हजार 400 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा पटेलनगर की रिसाईक्लर मशीन से चोरी करके गबन कर लिया। बताया कि सभी व्यक्तियों को चोरी करते हुए तथा इसकी संपूर्ण गतिविधियां बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें