फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साल के पहले दिन ही यात्रा पूरी करने के लिए भटकते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पछवादून के मैदानी क्षेत्रों में हड़ताल का व्यापक असर, पर्वतीय क्षेत्रों में दौड़ते रहे वाहनI
विज्ञापन

I- विकासनगर, हबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और कालसी में हुई अधिक परेशानीI
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस की तीन दिवसीय हड़ताल का असर पछवादून और जौनसार बावर में दिखा। साल के पहले दिन ही यात्रा पूरी करने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा। विकासनगर, हबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, कालसी में अधिक परेशानी हुई। वहीं चकराता और त्यूणी क्षेत्र के ग्रामीण रूट पर वाहनों का संचालन जारी रहा।

जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र की परिवहन सेवा पूरी तरह से छोटे वाहनों पर टिकी है। टेंपो, मैजिक और यूटिलिटी आदि हल्के वाहनों के न चलने से साल के पहले दिन लोगों को खासकर धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं रोडवेज बसों और निजी बसों का संचालन न होने से पछवादून के मैदानी क्षेत्रों में लोगों ने परेशानी झेली।
विज्ञापन

हरबर्टपुर तिराहे पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए। लेकिन जब बस नहीं मिली तो वापस लौट गए। कालसी क्षेत्र में बस, यूटिलिटी, बोलेरो, मैजिक, मैक्सिमो आदि का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। जिस कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत उठानी हुई।

क्षेत्र में करीब 1200 छोटे सार्वजनिक वाहनों और 75 बसों का संचालन होता है। वहीं सहारनपुर से संचालित होने वाली 58 बसों का संचालन भी बंद रहा।


I600 रुपये में वाहन किए बुकI
- कुछ जगह पर चोरी छिपे सवारी वाहन भी चले। सेलाकुई निवासी राकेश, विमला, जोरावर, संगीता देवी, मनोज शर्मा ने बताया कि प्रेम नगर तक जाने के लिए 600 में मैजिक बुक करना पड़ा। राकेश ने बताया कि सेलाकुई से प्रेमनगर के लिए 400 रुपये में टेंपों बुक किया।
I
I

Iअति आवश्यक कार्य से विकासनगर जाना है, लेकिन वाहनों की हड़ताल के चलते जाना नहीं हो पा रहा है। परेशानी हो रही है। ऐसे में इमरजेंसी हो तो क्या करें। - कलम सिंह चौहान, निवासी कालसी बाजारII I
विज्ञापन

I
I

Iहरबर्टपुर जाना था, सुबह से गाड़ी का इंतजार में खड़ा हूं। मालूम नहीं था वाहनों की सार्वजनिक हड़ताल है। अब हरबर्टपुर तक पैदल जाना पड़ेगा। - अनिल तोमर, निवासी विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें