राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई के पास नाले पर स्लैब डालने के लिए विभाग सड़क खोदकर फरार हो गया। बीते दो सप्ताह से सड़क पर गड्ढे और लोहे के सरिया के चलते वाहन चालक डर के साए में आवागमन कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई के सामने वाली सड़क पर नाले के ऊपर गड्ढा बन गया था। लोक निर्माण ने गड्ढा भरने के लिए स्लैब डालने की योजना तैयार की। सड़क को तोड़कर स्लैब डालने का काम शुरू हुआ है, लेकिन कार्यदायी ठेकेदार के कर्मचारी काम को अधूरा छोड़कर ही चले गए।
अब बीते दो सप्ताह से गड्ढा खुला है। इसी मार्ग से लोग राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, लॉ कॉलेज और नगर निगम के गो सदन तक जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई मदन मोहन जोशी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए कनेक्शन न मिलने के चलते दिक्कत आ रही है। इसी के चलते काम को रोका गया। बताया कि विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।