फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज धूप के बीच पछवादून क्षेत्र में दिनभर चलीं सर्द हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
I- चकराता में न्यूनतम तापमान पहुंचा चार डिग्री सेल्सियसI
विज्ञापन


चकराता में बर्फबारी के बाद मौसम में परिवर्तन आया है। शुक्रवार को जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में अच्छी धूप रही, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। शाम को ठंड बढ़ने से बाजारों और सड़कों पर कम ही लोग निकले। चकराता में न्यूनतम तापमान चार और पछवादून में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



21 फरवरी को चकराता में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ था। करीब आधे घंटे तक बर्फबारी हुई थी। चकराता में तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि शुक्रवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिनभर तेज धूप रही, लेकिन सर्द हवाओं चलती रहीं। वहीं, कालसी, साहिया और त्यूणी में धूप के बीच ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में भी सुबह 9.00 बजे ही धूप खिल गई। दोपहर में धूप और तेज हो गई। इसी बीच चकराता की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं ने धूप के असर को कम कर दिया। शाम का तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ा कम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें