फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी मालरोड का क्षतिग्रस्त हिस्सा सात माह भी ठीक न हो पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर दिया था शीघ्र मरम्मत का निर्देश
I
I
I
Iमसूरी मालरोड का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के सात माह भी नहीं ठीक नहीं कराया जा सका है। जबकि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और मुख्य सचिव एसएस संधू ने निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। बता दें कि इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग पर है।
I
I
I
Iमालरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से की वजह से बार-बार ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही हिस्से के पास हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या से रोजाना दो-चार होने वाले स्थानीय लोगों ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग उठाई है।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय निवासी गणेश प्रसाद कोठारी ने मुख्यसचिव को भेजे पत्र में कहा है कि लाइब्रेरी के निकट राजकमल रेस्टोरेंट के पास मालरोड का एक हिस्सा बीते अप्रैल में टूट गया था। उस हादसे में एक ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई थी। उन्होंने पत्र में कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
I
I
I
Iलाइब्रेरी के निकट मालरोड का एक हिस्सा 26 अप्रैल 2023 को क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से सात माह बीत जाने के बावजूद क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिससे, लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
I
I
I
I
Iमालरोड के क्षतिग्रस्त हिस्से के ट्रीटमेंट के लिए एक माह पहले टेंडर लगा दिए गए हैं। इसके लिए प्राधिकरण को 51 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। एमडीडीए से धन स्वीकृति के मिलने के बाद मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। - जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोनिविI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें