दिल्ली में दलित समाज की बेटी बच्ची के साथ हुआ बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर ड
- फोटो : DEHRADUN
दिल्ली कैंट के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी देने की मांग से संबंधित राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, काजल सूद, मदन वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। मा.सि.रि.