फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देशभर के दिव्यांग दून में करेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे चयन बोर्ड, बैंकिंग, इंश्योरेंस और पीएसयू की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए अब देश भर के दिव्यांग दून में निशुल्क कोचिंग ले सकेंगे। दिव्यांगों के लिए राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में बनाए गए कोचिंग सेंटर का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बृहस्पतिवार को बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। दिव्यांगजनों के लिए इस तरह का कोचिंग सेंटर पहले बार शुरू किया गया है।
विज्ञापन




दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं के लिए जारी निशुल्क कोचिंग योजना को लागू किया गया है। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा, योजना लागू करने उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि उनका आर्थिक सशक्तिकरण कर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

संस्थान के निदेशक मनीष वर्मा ने बताया, योजना के तहत संस्थान की ओर से दृष्टि दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग की अवधि छह माह रहेगी। कोचिंग के प्रथम बैच में कुल 20 दृष्टि दिव्यांगजनों को नामांकित किया गया है, ये दिव्यांगजन उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली के हैं। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी डाॅ. एसके धालवाल, डाॅ. विनोद केन, अमित शर्मा, जगदीश लखेड़ा, राजेन्द्र सिंह नेगी, लक्ष्मी पोखरियाल, चेतना गोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें