जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और आर एंड जेड टेक्नोलॉजीज जम्मू के बीच करार किया गया। इसका उद्देश्य देश को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। इसके लिए दोनों संस्थाओं की ओर से सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजीज में ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने लिए काम किया जाएगा। आर एंड जेड टेक्नोलॉजीज के संस्थापक डॉ. एमजे जराबी ने कहा कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर उत्पादों के लिए विदेशी देशों पर निर्भरता कम करते हुए आत्मनिर्भर भारत मिशन को आगे बढ़ाया है। इसके लिए सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी को एक प्रमुख क्षेत्र घोषित किया है। सरकार ने वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी को दूर करने और निर्माताओं को भारत में सेमीकंडक्टर सुविधाएं स्थापित करने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) की भी स्थापना की है। इस मौके पर डॉ. बीएल रैना, सुशील जलाली, दीपक ठाकुर, संदीप सिंघल, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. विशांत कुमार, डॉ. पवन कुमार चौबे, डॉ. संदीप कुमार चौधरी, प्रेम कुमार, मनोज कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।्र