फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाथी-ऊंट और बैंड-बाजा, दून भी आएंगे रामराजा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- 21 जनवरी को पानीपत के ढोल की थाप पर राजस्थानी पगड़ियां पहने थिरकेंगे रामभक्तI
विज्ञापन




अयोध्या में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी और उससे पहले 21 जनवरी को दून में रामराजा की सवारी निकलेगी। शहरवासियों ने हाथी-ऊंट और बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। क्लेमेंटटाउन की श्रीरामलीला कमेटी ने शोभायात्रा के लिए राजस्थान से पगड़ियां और पानीपत से ढोल मंगाए हैं।



श्रीरामलीला कमेटी के महासचिव मोहन जोशी ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दून में एक सप्ताह तक अनुष्ठान कराए जाएंगे। कमेटी की ओर से 21 जनवरी को क्लेमेंटटाउन के श्रीपिपलेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। यह भव्य यात्रा पंचायती मंदिर सुभाषनगर, शिवमंदिर आशिमा विहार, टर्नर रोड होते हुए रघुनाथ मंदिर में संंपन्न होगी। शोभायात्रा में भक्त भगवा कपड़ों में शामिल होंगे। सबके लिए राजस्थान से सैकड़ों भगवा पगड़ियां मंगाई गई हैं। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में ऊंट, हाथी, घोड़े होंगे। इस दौरान भगवान राम और उनके दरबार की भव्य झांकियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iराजस्थान से आएंगे ऊंटI

कमेटी की ओर से शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पानीपत से ढोल-ताशे वाले बुलाए गए हैं। राजस्थान से पगड़ियों के अलावा शोभायात्रा के लिए ऊंट भी मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें