दून वैली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित टैलेंट शो में मंच पर संगीत, नृत्य और कला के विविध रंग दिखने को मिले। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिय दीं। फिल्मी गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आधुनिकता को भी जोड़ दिया। मुख्य अतिथि डाॅ. संजय चौधरी ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाते हैं। प्रधानाचार्य सूरज गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारना है।