फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर में खुला पहला ई-चार्जिंग स्टेशन, ट्रायल के बाद होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपर्यटकों को ई-वाहनों को चार्ज करने में मिलेगी सहूलियतI
विज्ञापन




डाकपत्थर के पर्यटक आवास गृह में शहर का पहला ई-चार्जिग स्टेशन स्थापित हो गया है। ट्रायल के बाद एक सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से पर्यटकों को ई-वाहनों को चार्ज करने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, जीएमवीएन को भी प्रति यूनिट की खपत में डेढ़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, विकासनगर क्षेत्र में भी ई-वाहनों की संख्या करीब 61 हजार पहुंच गई है। ऐसे में स्थानीय लोग भी क्षेत्र में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग कर रहे हैं।

जीएमवीएन और टीएचडीसी मिलकर पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक आवास गृहों में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहे हैं। योजना के तहत डाकपत्थर स्थित जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया गया है। इसमें यूनिवर्सल चार्जर लगा होने के कारण सभी तरह के ई-वाहन चार्ज हो पाएंगे। ट्रायल के बाद जल्द इसका संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि, इससे स्थानीय लोगों को सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


उप संभागीय कार्यालय विकासनगर में 57 हजार ई-बाइक, स्कूटर और चार हजार ई-कार पंजीकृत है। अभी लोगों को घरों में ही वाहन चार्ज करने पड़ते हैं। घरेलू कनेक्शन पर लोड बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग उठ रही है। विकासनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, जयपाल चौहान आदि ने बताया कि ई-वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में उनके लिए भी चार्जिंग स्टेशन खुलने चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह बहुत जरूरी है।






Iडाकपत्थर में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया गया है। इसे एक सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को अपने वाहन चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

I

I
I

Iदयानंद सरस्वती, महाप्रबंधक, जीएमवीएन
I

I
I

I
I

Iहरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा को विकसित किया जा रहा है। बस अड्डे पर ई-बसों की चार्जिंग के लिए स्टेशन बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। अन्य वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
I

I
I

Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें