फोटो
सेलाकुई। शिवालिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सुंदरवन व तिलवाड़ी बस्ती के बच्चों को गर्म कपड़े, खिलौने व किताबों के साथ जरूरत का सामान वितरित किया। इस दौरान सामान लेकर बच्चों के चेहरे खिल गए। एकेडमी में जॉय ऑफ गिविंग सप्ताह के तहत बच्चों को जरूरतमंद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षक रंजन, हिमानी, शम्मी, समीर, गुंजन ने इस अवसर पर समाज में व्याप्त आर्थिक असमानता के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने अपने स्तर से एकत्रित किए गए कपड़े, खिलौने, किताबें आदि समेत जरूरत का सामान बस्तियों के बच्चों को वितरित किया। सामान वितरण करने वाली छात्रा गौरवी ने बताया कि हर कोई व्यक्ति यह सोचता है कि उसे सबकुछ मिल जाए। लेकिन, बस्ती में आकर यह महसूस हुआ कि जो मौजूद है वह बहुत ज्यादा है। एक ऐसा भी वर्ग है जिसके पास कुछ भी नहीं है। संवाद