फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर पंचायत कार्यालय को अध्यक्ष ने भेंट किया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए निजी खर्च से एक वाहन भेंट किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के पास अपना वाहन नहीं था। बताया कि कर्मचारियों को बैठकों और निरीक्षण कार्यों के लिए रिक्शा में बैठकर जाना पड़ता। इसके चलते वह बैठक में समय से नहीं पहुंच पाते थे। बताया कि नगर पंचायत का क्षेत्र बहुत बड़ा है। इसलिए वाहन की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए भविष्य में और भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर हर्षवर्धन, पंडित अश्वनी नारायण, आशु कुमार, ऋषभ शर्मा, अजय राणा आदि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें