कर्मशाला अनुदेशक भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति नहीं मिलने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
अभ्यर्थियों ने कहा, साल 2021 में आयोग की ओर से भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट आने के बाद इस साल मई में दस्तावेज सत्यापन किया गया, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई। जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में शिव प्रसाद सेमवाल, राजेंद्र पंत, सुलोचना ईस्टवाल, राजेंद्र गुसाईं, विनोद कोठियाल आदि मौजूद रहे।