फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारोबारी के घर का भेदी निकला डकैतों का सरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र में कारोबारी के घर डकैती के मामले में घर का भेदी ही डकैतों का सरदार निकला। कारोबारी की पत्नी के मौसेरे भाई ने डकैती डालने की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन


कारोबारी का अपनी भाभी के साथ विवाद हुआ था। कारोबारी की भाभी भी मुख्य आरोपी की बहन हैं। इससे दोनों परिवारों में रंजिश पैदा हो गई। कारोबारी को सबक सिखाने के लिए मुख्य आरोपी ने उसके घर पर अपने साथियों से डाका डलवा दिया।



बहन और भाई का रिश्ता अटूट होता है। वह अपनी बहन पर कोई संकट नहीं आने देते हैं। लेकिन, खुशहालपुर में लूट के मामले में कारोबारी की पत्नी का मौसेरा भाई लूट का मास्टर माइंड निकला। डकैती का मुख्य आरोपी रमजान उर्फ रमजानी कारोबारी फुरकान अहमद की पत्नी का मौसेरा भाई है।
विज्ञापन


रमजान यूटिलिटी चलाता है और सहारनपुर मंडी में फल और सब्जियों की आपूर्ति करता है। इसके अलावा वह यूटिलिटी से मवेशियों को भी ले जाने का काम करता है। रमजान का कहना है कि फुरकान की पत्नी खुशनसीब और भाभी गुलशाना दोनों उसकी मौसेरी बहन है।



रमजान ने पुलिस को बताया कि फुरकान का उसकी बहन गुलशाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे दोनों परिवारों में रंजिश पैदा हो गई थी। बताया कि उससे बदला लेने के लिए अपने गांव के नसीम उर्फ छींटा से संपर्क कर लूट की योजना बनाई।

नसीम ने अपने साथी बबलू बादशाह, फरीद, सलमान, साबिर को अपने साथ शामिल कर लिया। बताया कि वह सभी अपनी यूटिलिटी से सहारनपुर से सहसपुर तक आए। खुशहालपुर गांव से कुछ दूरी पर उसने पांचों साथियों को उतार दिया। बताया कि नसीम की गांव में रिश्तेदारी भी है। उसको गांव का चप्पा चप्पा पता था। बताया कि डकैती के बाद सभी गांव के बाहर उसी जगह पर मिले। दो साथी स्कूटी, वह और उसके तीन साथी यूटिलिटी से फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें