फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल का भवन तैयार, हस्तांतरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- हरबर्टपुर में बनाया गया है पीएचसी का भवन
विज्ञापन

I

I- पालिका के पुराने भवन में चल रहा है अस्पतालI

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर का भवन बनकर तैयार हो गया है। अब कार्यदायी संस्था के हस्तांतरण का इंतजार है। उसके बाद अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल नगर पालिका के पुराने कार्यालय में चल रहा है। यहां जगह की कमी से मरीजों को उपचार में दिक्कत आ रही है।

हरबर्टपुर और आसपास की करीब 25 हजार की आबादी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया था। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने, दवाई और उपकरण रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सराकारी पैथोलॉजी लैब भी नहीं बन पाई थी। लैब के उपकरण भी पेटियों में पैक पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जनवरी में हरबर्टपुर में 4.46 करोड़ रुपये की लागत वाले अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब तक स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल भवन का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। हस्तांतरण के बाद भवन का लोकार्पण किया जाएगा। उसके बाद अस्पताल शिफ्ट होगा।

I
I

Iअस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
I

Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल, विकासनगरI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें