फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बॉक्सिंग में एसबीपीएस के मुक्केबाजों ने जीती टीम चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में एसबीपीएस के मुक्केबाजों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में एसबीपीएस को सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया।
विज्ञापन


सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 219 विद्यालयों के 577 मुक्केबाजों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी और अर्जुन पुरस्कार विजेता पदम बहादुर मल्ल, मुखर्जी निर्वाण और बलूनी ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. नवीन बलूनी व प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बाॅक्सिंग कोच का अवार्ड एसबीपीएस बाॅक्सिंग अकादमी के कोच प्रदीप कुमार ऐरी को दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्णायक एसजीआरआर रेसकोर्स के अनिल चंद कंडवाल को चुना गया।





Iइनको मिला बेस्ट और होनहार बॉक्सर का पुरस्कारI



प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर के शौर्य को बेस्ट बॉक्सर और वेद इंटरनेशनल स्कूल रुड़की के वेद वर्मा को होनहार बॉक्सर चुना गया। अंडर-17 बालिका वर्ग में एवरग्रीन स्कूल हल्द्वानी की विनीता को बेस्ट बॉक्सर और एपीएस क्लेमनटाउन की रिया यादव को होनहार बॉक्सर का पुरस्कार दिया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में एसजीआरआर रेसकोर्स के बॉक्सर हितेश को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर और ब्रेन डिस्कवरी स्कूल छिद्दरवाला के अर्णव सिंह बिष्ट को उदयीमान बॉक्सर के अवार्ड से नवाजा गया। अंडर-19 बालक वर्ग में एबीपीएस के जिवितेश ग्वाड़ी को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर तो ज्ञान इंस्टेन स्कूल के अनिल क्षेत्री को उदयीमान बॉक्सर चुना गया। अंडर-19 बालिका वर्ग में बीपीएस की यशस्विनी भट्ट को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर तो एपीएस बीरपुर के दिवा रोज अजिमोन को उदयीमान बॉक्सर चयनित किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग में एसबीपीएस के मोहित भंडारी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में तृप्ति जखमोला और अनाहिता ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में अंजलि विद्वान, यशस्विनी भट्ट, श्रेया रावत, स्वर्पणा वासु, और जिवितेष ग्वाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंश ठाकुर, रोहित रावत, समृद्धि गोयल और मुस्कान बिष्ट को रजत पदक मिला। जबकि प्रद्युमन नेगी, अभिनव कुमार, अंशिका विद्वान, तनिष्का, अनुराग रावत, सिद्धार्थ गोदियाल, अभिनव सजवाण, मयंक खंडूड़ी और आदिति नेगी को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें