फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: होटल नहीं चला तो उसी की छत पर फांसी लगाकर दी जान, रेलिंग से लटका मिला शव

Wed, 08 Nov 2023 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने विश्वनाथ एन्क्लेव स्थित होटल फोर सीजन की छत की रैलिंग पर फंदे पर लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्रधारा रोड पर एक होटल कारोबारी का शव होटल की छत की रेलिंग से लटका मिला। पुलिस के अनुसार होटल कारोबारी ने फांसी लगाई थी। बताया जा रहा है कि लीज पर लेने के बाद यह होटल चल नहीं पा रहा था। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने विश्वनाथ एन्क्लेव स्थित होटल फोर सीजन की छत की रैलिंग पर फंदे पर लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान रवि रावत पुत्र मनीराम सिंह रावत निवासी नवादा, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है।

रवि रावत ने यह होटल अपने पार्टनर राहुल और अनुराग रावत के साथ मिलकर आरिफ खान से लीज पर लिया था। इसमें मुख्य हिस्सा रवि रावत का ही था। एसओ के अनुसार परिजनों ने बताया है कि यह होटल चल नहीं पा रहा था।

Doiwala:  छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला

इस कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। अगस्त के बाद से वह जैसे-तैसे इस होटल का चार लाख रुपये किराया दे रहा था। पिछले महीने भी उसने किराये के लिए तीन लाख रुपये में अपनी कार बेची थी। इसी के कारण परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। एसओ ने बताया कि रवि के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें