फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जोश से भरपूर खिलाड़ियों को नेशनल खेलों में शामिल होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन नेशनल खेलों में बेसबाल को शामिल करने की कर रही मांगI
विज्ञापन




राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जोश से भरपूर बेसबाल खिलाड़ियों को अब नेशनल खेलों में खेलने का इंतजार है। इसके लिए उत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन की ओर से सरकार से नेशनल खेलों में बेसबाल को शामिल करने की मांग की जा रही है। एसोसिएशन का दावा है कि अगर खिलाड़ी नेशनल खेलों में प्रतिभाग करेंगे तो निश्चित तौर पर प्रदेश के लिए मेडल जीतेंगे।



एसोसिएशन के जिला सचिव डीएम लखेड़ा ने कहा, नेशनल खेलों के लिए खिलाड़ी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से बेसबाल को नेशनल खेलों में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों का मनोबल कम न हो इस पर सरकार को सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। कहा, एसोसिएशन बीते 30 सालों से उत्तराखंड में कार्य कर रही है। इस दौरान खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। बताया, वर्तमान तपोवन और परेड ग्राउंड में बने मैदान में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iये हैं बेसबाल के सितारेI

12वें पश्चिम एशिया कप इस्लामाबाद पाकिस्तान में रविंदर पाल सिंह मेहता, नवजोत सिंह राणा, भानु प्रकाश शर्मा, सुखविंदर सिंह रंधावा और गुरप्रीत सिंह ने प्रतिभाग किया था। जबकि, अभिषेक कंडारी ने सब जूनियर एशिया कप भुवनेश्वर ओडिशा में प्रतिभाग कर प्रदेश का मान बढ़ाया था। वहीं, इंडो-पाक कप दुबई में सुखविंदर सिंह रंधावा, अनिल सती व भानु प्रकाश शर्मा ने देश का नाम रोशन किया था। इतना ही नहीं महिला विश्व कप बेसबाल-2018 में कल्पना तोमर ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही असम के गुवाहाटी में हुए आमंत्रण कप में भारत ने पहला स्थान प्राप्त किया था। इसमें उत्तराखंड के अभिषेक कंडारी, सुखविंदर सिंह रंधावा व सौरभ ने हिस्सा लिया था। भारतीय बेसबाल टीम में उत्तराखंड के दो अभिषेक कंडारी और सुखविंदर सिंह रंधावा खिलाड़ी हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने पाकिस्तान में आयोजित हुई बेसबाल की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इसमें टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन






Iऑल इंडिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड रही थी रनरअपI

एसोसिएशन की ओर से बीते कुछ समय पहले ही देहरादून में ऑल इंडिया बेसबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबला हार टीम रनरअप रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें