फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मुख्य आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में सिपाही के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने के मुख्य आरोपी की न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी को घटना के तीन दिन बाद बीती एक मार्च को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में बंद है। घटना 26 फरवरी की है। कैंट थाने के तत्कालीन एसएचओ का ड्राइवर मनोज कुमार अवैध खनन की सूचना पर जैंतनवाला गया था। वहां पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर चालक समीम ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे मनोज कुमार के पैर और सिर में गंभीर चोट आई थी। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने समीम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, तीन अन्य को जमानत मिल गई। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसके बाद समीम की ओर से इसे दुर्घटना बताते हुए जमानत की मांग की गई थी। लेकिन, न्यायालय ने जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें