देहरादून। युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से रेसकोर्स में धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें भजन गायक दल ने राम आएंगे-आएंगे, राम आएंगे... और श्रीराम जय राम जय जय राम... जैसी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं तो पूरा सभागार राममय हो उठा। कार्यक्रम में प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूशन संगठन उत्तराखंड, दून उद्योग व्यापार मंडल व फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सुरेंद्र मनचंदा, संजीव अग्रवाल, अनिल कुमार भोला, नरेश कुमार जैन, विभोर जैन, रुपेश वर्मा, कमलजीत शर्मा, अनुज जैन, अजय गर्ग, अजय मित्तल, राकेश बजाज, अनुज सिंगल, पंकज गुप्ता, विजय अग्रवाल, मनीष नंदा, आलोक गोयल आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.