देहरादून। पिटकुल में अवर अभियंताओं को प्रथम वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी से भेंटकर आभार जताया। उनके अनुमोदन के बाद 48 अवर अभियंताओं को यह सौगात मिली है। इस अवसर पर एसोसिएशन से रविन्द्र कुमार, रीनू जोशी भारद्वाज, पवन रावत, सुनील उनियाल, विमल कुलियाल, ऊर्जा कामगार संगठन से एसपी पुरोहित, सोहन लाल शर्मा, लक्ष्मण मौर्य, दीपक सैनी मौजूद रहे। ब्यूरो