फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विभिन्न मांगों को लेकर अवर अभियंताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
I- विद्युत वितरण खंड कार्यालय में ईई के माध्यम से निगमों के प्रबंध निदेशकों को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

I

I- सहायक अभियंता के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांगI

उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन से जुड़े अवर अभियंताओं ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। विरोध में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता के माध्यम से तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन भेजा।

वक्ताओं ने निगम प्रबंधन पर अवर अभियंता के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रबंधन मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि 18 सूत्री मांगों को लेकर एसोसिएशन लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कहा कि सहायक अभियंता के समस्त रिक्त पदों पर अवर अभियंताओं की पदोन्नति की जाए।30 सितंबर 2005 तक सेवा में आए समस्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन एवं जीपीएफ सुविधा प्रदान की जाए। अवर अभियंताओं को प्रारंभिक वेतनमान में पूर्व की भांति देय दो वेतनवृद्धि प्रदान की जाए। ग्रेड वेतन 4800 प्रदान किया जाए। अवर अभियंताओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता सहित विभागीय अनुमति प्रदान की जाए। अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य में तैनात अवर अभियंताओं को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश अनुमन्य किया जाए। साप्ताहिक अवकाश के दिन पूर्णत: ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में मनोज कंडवाल, योगेश प्रजापति, अश्वनी कुमार, देवेंद्र कुमार, संतोष पांडेय, दीपेंद्र सिंह चौहान, दिनेश बिष्ट, सुधीकर कुमार, शरद रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें