92 वाटर हाइडेंट की जरूरत
वर्तमान में शहर का विस्तार बहुत दूर तक हो गया है। एक तरह से एक सदी पुरानी जो व्यवस्था थी, उससे कहीं अधिक वाटर हाइडेंट की जरूरत है। इसके लिए अग्निशमन विभाग ने कुल 92 वाटर हाइडेंट लगाने की मांग की है। मगर, वर्षों इस मांग पर अब तक काम नहीं हुआ है। यदि ये वाटर हाइडेंट शहर में बन जाते हैं तो दमकल को अपने वाहनों का बेड़ा भी बढ़ाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए बैकअप के लिए वाटर बाउजर की भी कम आवश्यकता होगी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन, प्रशंसकों ने ली सेल्फी
23 ओवरहेड टैंक से पानी लेंगे
दमकल विभाग जल संस्थान के ओवर हेड टैंक से पानी की व्यवस्था करता है। सामान्य दिनों में करीब 15 ओवर हेड टैंक पर पानी भरने की व्यवस्था की जाती है। मगर, दिवाली को लेकर अब शहर के विभिन्न हिस्सों में 23 ओवरहेड टैंक से पानी लिया जाएगा। इसके अलावा राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, चकराता रोड पर अधिक पानी की क्षमता वाले भवनों से भी पानी लिया जाएगा। इसके लिए सभी को पहले से ही सूचित करा दिया गया है।