फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Technical University: विवि ने जारी की PHD प्रवेश परीक्षा की आंसर-की, 16 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट

Sun, 14 Jul 2024 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विवि ने पीएचडी में प्रवेश के लिए 13 मई से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इसके बाद 9 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में 55 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
Answer key - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं परिसर संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश के लिए विगत 9 जुलाई को आयोजित कराई गई प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्रों को आंसर-की में उत्तर को लेकर कोई संशय हो तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद 16 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश होंगे।

विज्ञापन


विवि ने पीएचडी में प्रवेश के लिए 13 मई से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इसके बाद 9 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में 55 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 20 जुलाई को साक्षात्कार का आयोजन होगा। जबकि वेबसाइट पर अंतिम रिजल्ट 23 जुलाई को जारी होगा। वहीं 5 और 6 अगस्त को प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया होगी। विवि परीक्षा नियंत्रक डाॅ. वीके पटेल ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश पाने वाले स्कॉलर्स को रिसर्च कम टीचिंग फेलाेशिप स्कीम के तहत 20 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय भी मिलेगा।

UKPSC: उत्तराखंड के 405 केंद्रों पर आज हो रही पीसीएस-प्री परीक्षा, करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई संशय हो तो विवि को मेल आदि के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत के परीक्षण के बाद उसका संज्ञान लिया जाएगा। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी व फार्मेसी में करीब 27 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें