डीडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकदू समारोह में मार्च पास्ट करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्याल
सेलाकुई। डीडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हाउस वाइज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वॉलीबाल व कबड्डी में अथर्ववेद हाउस, बैडमिंटन में ऋग्वेद हाउस व रिले रेस में सामवेद हाउस विजेता रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अथर्ववेद हाउस को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद