देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा की शहर शाखा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को शाखा अध्यक्ष नरेश गुरुंग की अध्यक्षता में उनके निवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, सांस्कृतिक सचिव कैप्टन वाईबी थापा और मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष ने वर्षभर की गतिविधियों तथा आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा की ओर से शाखा के मेधावी छात्र ऋषि क्षेत्री को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूरज थापा, भीम थापा, अजय थापा, जीत बहादुर थापा, शिवानी भंडारी, सतीश थापा, राजेंद्र थापा, रितेश थापा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद