फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई सोच का पहलू : नरेश बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएसवीएम बाबूगढ़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सवछात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, हिमाचली गानों पर प्रस्तुति देकर सभी को किया मंत्रमुग्धI
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि विद्या भारती की पंचपदी शिक्षा प्रणाली से छात्र-छात्राओं का नैतिक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में विकास होता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई सोच एवं नई खोज का पहलू है। कहा कि हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आना होगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान कहा कि विद्या भारती स्कूल की शिक्षा प्रणाली बहुत ही उत्तम है। शिक्षा का तात्पर्य व्यक्तित्व निर्माण से है। छात्र-छात्राओं का विकास प्रकृति की गोद में स्वतंत्र रूप से होना चाहिए। कहा कि अंग्रेजी के साहित्य को पढ़ने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन हमें अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को नहीं खोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है। बिना ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है। कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ नम्रता, अनुशासन और आचरण भी सिखाया जाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, हिमाचली गानों पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें