फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलश यात्रा के साथ प्राचीन शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक के वार्षिकोत्सव की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई। मुख्य आकर्षण का केंद्र राम दरबार, राधा-कृष्ण, भगवान शिव की बारात, राम-लक्ष्मण-जामवंत और श्रीकृष्ण-सुदामा के मिलन की झलकियां रहीं। टपकेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। गुजराती परिवेश में डांडिया और मोर नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रा का शुभारंभ टपकेश्वर महादेव मंदिर से महंत कृष्ण गिरी महाराज और दिगंबर भरतगिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। 21 स्कूटी सवार दुर्गावाहिनी महिलाओं ने झांसी की रानी बनकर कलश यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर सीताराम भट्ट, देवेंद्र अग्रवाल, दिनेश चमोली, मदन हरला, प्रमोद शर्मा और सुनील कौशिक आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें