चकराता। जौनसार बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली के माध्यम से वैशाली स्थित ग्रीन ओरा नंबरदार फार्म हाउस में वार्षिक महोत्सव पशु त्योहार का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत व विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पशु त्योहार के माध्यम से जौनसार बावर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं सामाजिक एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इस दौरान समिति के सेवानिवृत सदस्यों व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन रतन सिंह रावत, अध्यक्ष मायाराम शर्मा, सचिव सुल्तान सिंह चौहान सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संवाद