खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में द अल्टस स्कूल के विजयी खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
सेलाकुई। न्याय पंचायत सहसपुर के रामपुर कलां स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेल महाकुंभ में द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल ने चार स्वर्ण, चार रजत व दो कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। चक्का फेंक प्रतियोगिता में छात्र अमन राणा ने स्वर्ण व आदित्य कुमार ने रजत पदक जीता। भाला फेंक में अमन ने कांस्य पदक, आदित्य कुमार ने रजत पदक हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में अमन व आदित्य कुमार ने रजत पदक जीता। लंबी कूद में रिया वर्मा ने स्वर्ण और 60 मीटर की दौड़ में मोहम्मद शाद ने कांस्य पदक जीता। मुर्गा झपट में जितेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों व कोच प्रवीण कुमार और कार्तिक अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की। संवाद