देहरादून। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थवाल ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा, राज्य आंदोलनकारियों की सभी श्रेणियों में पेंशन वृद्धि की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में दो-दो बार राज्य आंदोलनकारियों की सम्मान पेंशन बढ़ी है। सरकार ने पेंशन से वंचित रह गए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। ब्यूरो