फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 12:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अर्णव कुमार निवासी पटना बिहार को पुलिस ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून में एक विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि 10 सितंबर को विवि के एक अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस ने बुधवार को अर्णव कुमार निवासी पटना, बिहार हाल निवासी शिवालिक नगर, सिडकुल, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश:  24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में काम करता है। इस कूटरचित वीडियो को उसने एक एप के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें