फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोदाम में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
I-एक नामजद समेत छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जI
विज्ञापन


गोदाम में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



रेस कोर्स में रहने वाले मंदीप गुलयानी की शिकायत पर आकाश निवासी त्यागी रोड सहित छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंदीप का कहना है कि उनका गोदाम चौहान मार्किट हरिद्वार रोड पर है। बताया कि 24 नवंबर को उनके पास उनकी लेबर आई। बताया कि कुछ अज्ञात लोग गोदाम में जबरदस्ती घुस गए है। लेबर से गाली गलौज मारपीट और माल उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे है। सूचना मिलते ही पिता गोदाम पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




देखा की मौके पर तकरीबन 15-20 लोग एकत्र थे। समझाने की कोशिश की पर वह अभद्र व्यवहार करने लगे और जान लेवा हमला कर दिया। रॉड-खुकरी और अन्य हथियारों से जान से मारने की कोशिश की। बताया कि रॉड उनके सिर पर लगी और वह गिर गए। इसके बाद छह-सात लड़के तीन एक्टिवा से भाग गए। इस दौरान दस हजार रुपये गिर गए। इस घटना में पिता विजय पाल सिंह, लेबर अरुण, सुंदर भी चोटिल हो गए। पता चला कि हमला करने वाला आकाश नाम का व्यक्ति है जो त्यागी रोड पर वर्कशॉप चलाता है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल और अन्य साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें