फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालिश के बहाने उतरवाईं अंगूठी लेकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- प्रेमनगर में एक दुकान मालिक के साथ हुई घटना





प्रेमनगर के जनरल विंग में एक दुकानदार से हाथ-पांव की मालिश के बहाने बदमाश ने दो अंगूठी उतरवाईं और इन्हें लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि हरबंस लाल अरोडा निवासी 14/8 जनरल विंग प्रेमनगर की घर के साथ ही दुकान है। एक व्यक्ति उसकी दुकान में आया और हाथ-पांव की मालिश करने के लिए कहा। मालिश करते हुए उसने हाथ से दो अंगूठी उतरवा दीं। इन्हें दुकानदार ने दुकान में रख दिया। मालिश के बाद उसने दुकानदार को हाथ धोने के लिए कहा। जब पीड़ित हाथ धोने के बाद वापस आया तो आरोपी दोनों अंगूठी लेकर बिना नंबर की बाइक से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें