फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईटेंशन लाइन में उलझी पतंग को उतारने के दौरान भाई-बहन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसेलाकुई के बायांखाला की घटना, छत पर पतंग उड़ा रहे थे भाई बहनI
विज्ञापन




हाईटेंशन लाइन में उलझी पतंग को डंडे से निकाले के दौरान हादसा हो गया। हादसे में भाई बहन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सेलाकुई थाना क्षेत्र के बायांखाला में किराए के मकान में रहते हैं। उनका खुद का ई-रिक्शा है, जबकि पत्नी झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में आया का काम करती हैं। शनिवार को पति पत्नी काम पर गए हुए थे। दोपहर करीब सवा दो बजे उनकी बेटी सोनिया (9) और बेटा मयंक (6) छत पर पतंग उड़ा रहे थे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इस दौरान पतंग घर के ऊपर से जा रही 132 केवी की हाईटेंशन लाइन में उलझ गई। दोनों बच्चें डंडे के सहारे पतंग को उतारने का प्रयास करने लगे। इस बीच लाइन में तेज धमाका हो गया। दोनों बच्चे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। धमाके से घरों में जाने वाली 11 केवी की लाइन में भी आग भड़क गई। धमाके की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

लोगों की घटना की जानकारी पुलिस, फायर बिग्रेड और बिजली विभाग को दी। आनन फानन में लाइन को बंद कराया गया। छत पर दोनों बच्चे गंभीर हालत में पड़े थे। दोनों के शरीर काले पड़े थे। आनन फानन में दोनों को बाइक से सेलाकुई स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पहले झाझरा और फिर देहरादून रेफर कर दिया गया। दोनों का कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।



बिजली विभाग के सहायक अभियंता विनीत कुमार गुप्ता बताया कि यह बात प्रकाश में आई है कि पतंग को डंडे से उतारने के दौरान हादसा हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


Iघरों के बिजली के सभी प्वाइंट फुंकेI

धमाके के साथ ही घर में बिजली के प्वाइंट भी फुंक गए। जिस कारण घर से धुंआ निकलने लगा। वहीं 11केवी की लाइन में लगी आग को लोगों ने जैसे तैसे बुझाया। जिस कारण बायांखाला के 40 घरों में दो घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें